लव जिहाद का आरोप लगाते हुए विहिप ने किया थाने का घेराव, 8 दिन बाद युवती बरामद
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 12 Jan, 2023 05:07 PM

विश्व हिंदू परिषद ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए युवती के परिजनों संग मिलकर थाने का घेराव किया।
यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता): विश्व हिंदू परिषद ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए युवती के परिजनों संग मिलकर थाने का घेराव किया। इस दौरान पुलिस ने आश्वासन देकर 8 दिन बाद युवती को बरामद कर लिया। उसके बयानों के आधार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बता दें कि यमुनानगर के मुकारबपुर गांव से 4 जनवरी को एक 23 वर्षीय युवती लापता हुई थी। इस मामले को लव जिहाद के साथ जोड़कर देखा जा रहा था और विशेष समुदाय के पड़ोसी शख्स पर युवती को भगा ले जाने के आरोप लगे थे। जिसकी वजह से विश्व हिंदू परिषद और समाज के लोगों ने पुलिस को दो बार चेतावनी दी थी,लेकिन कार्रवाई में लापरवाही होने के चलते आज हिंदू संगठन और समाज के लोग इकट्ठा होकर छछरौली पुलिस थाना पहुंचे। जैसे ही उन लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू की तो डीएसपी नरेंद्र खटाना ने उनके बीच आकर उन्हें जानकारी दी कि उनकी बेटी को बरामद कर लिया गया है।
वहीं मामले में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष आनंद ने बताया कि वह पुलिस के कार्रवाई से संतुष्ट हैं। उन्होंने बेटी को बरामद करने पर पुलिस का धन्यवाद किया। आगे देखने वाली बात होगी पुलिस इस मामला का कब तक पर्दाफाश करती है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

कैथल में इंसानियत शर्मसार ! 7-8 महीने का भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी, पुलिस ने जांच की शुरु

17 को पंचकूला में युवा कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन, एचपीएससी कार्यालय का करेंगे घेराव

पंचकूला में HPSC मुख्यालय का घेराव करने निकली युवा कांग्रेस, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर छोड़ा वाटर...

पुलिस ने 80 बुलेट पटाखा बाइक चालकों के 8 लाख के काटे चालान

फतेहाबाद में युवक ने किया सुसाइड, 8 साल पहले की थी लव-मैरिज, नोट में लिखा-मेंटल हेल्थ ठीक नहीं थी

युवती की बनाई निजी तस्वीरें, फिर ब्लैकमेल कर परेशान करने लगा युवक, जानें पूरा मामला

हार्ट सर्जरी के 24 दिन बाद नौकरी पर लौटे मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, 8 जनवरी को आया था हार्ट अटैक

Hisar: डॉक्टर युवती को जलाने के आरोपों पर आयोग का कड़ा रुख, SIT प्रभारी मूल रिकॉर्ड सहित तलब, जानें...

बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल ने कई विधेयकों के संशोधन लगाई मुहर, ये देखें डिटेल

दिनेश गोगा हत्याकांड: मुठभेड़ में आरोपी सुखा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली